{"vars":{"id": "127470:4976"}}

निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

RNE Bikaner

बीकानेर, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन तथा पंचायत राज चुनाव पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में समस्त पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने कहा कि मतगणना की समस्त प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न करवाई जाए। मतगणना के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो।

पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार ने मतगणना के लिए नियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण तथा उन्हें नियुक्ति पत्र तामील करवाने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चार चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद मतगणना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें नियुक्त प्रत्येक कार्मिक अपने दायित्वों को समझते हुए गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करे। उन्होंने मतगणना के पश्चात सभी आवश्यक सूचनाएं सटीक एवं निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग सहित विभिन्न पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।