Kabaddi Bikaner : 24 टीमें, 350 खिलाड़ी, जमकर जोर आजमाइश, फाइनल कल
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 26 से 28 अक्टूबर तक कैप्टन चंद्र चौधरी कबड्डी ग्राउंड, बीकानेर में जिला स्तरीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की 24 टीमों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला कबड्डी संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। आज प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जबकि फाइनल मुकाबले 28 अक्टूबर को सुबह आयोजित किए जाएंगे।
जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में कबड्डी खेल को बढ़ावा देना तथा बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता के दौरान आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रेमसुख गोदारा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व सरपंच राजपाल कुल्हरी, जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राठौड़ तथा खेलो इंडिया के टेक्निकल ऑफिशियल इंद्रपाल सिंह ने शिरकत की।
इस अवसर पर मनोज आर्य, प्रियंका कसवां, पूर्णनाथ, अमजद भाटी, शक्ति सिंह टोलियासर, भिराज लेगा एवं हेतराम जाखड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 28 अक्टूबर को सुबह खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।