{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Lunkaransar : अगर आपको मंत्री सुमित गोदारा से कोई काम है तो कल दिनभर यहां मिल सकते हैं!

गोदारा ऑयल मिल में कल दिनभर जनसुनवाई करेंगे मंत्री सुमित गोदारा
 

लूणकरणसर में गणगौर द्वार का लोकार्पण होगा

RNE Lunkaransar-Bikaner.

अगर आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा से कोई काम है, तो कल आप उनसे मिलकर अपनी समस्या या काम बता सकते हैं। मंत्री गोदारा सोमवार को लूणकरणसर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इस मैराथन सुनवाई के लिए खास इंतजाम किया है। पानी, बिजली, सड़क सहित किसानों की जरूरतों से जुड़े विभागों के अधिकारी इस सुनवाई कार्यक्रम को देखते हुए अलर्ट मोड पर या गए हैं। 

जनसुनवाई कार्यक्रम भाजपा कार्यालय स्थित गोदारा ऑयल मिल्स में आयोजित किया जाएगा, जहां मंत्री आम लोगों की शिकायतें सुनकर मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे।

जनसुनवाई के बाद मंत्री सुमित गोदारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। शाम 7 बजे गणगौर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य द्वार निर्माण, मैदान की चारदीवारी को ऊंचा करने, कांटेदार फिनिशिंग, मरम्मत एवं रंग-रोगन जैसे कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इन कार्यों पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

इसके अलावा, पशु फाटक की चारदीवारी निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिस पर 7.49 लाख रुपये की लागत आई है।