मां आशापुरा भंडारा : 19 से 22 सितंबर तक पोकरण के मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन-प्रसादी की व्यवस्था
Rudra News Express Bikaner.
भाद्रपद भादवे की अष्टमी से ग्यारस तिथि तक पोकरण स्थित श्री आशापुरा माताजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आशापुरा भक्त मंडल बीकानेर की ओर से अखंड भंडारा एवं निशुल्क भोजन-प्रसादी सेवा का आयोजन किया जाएगा। सेवा संबंधी पोस्टर का विधिवत विमोचन नत्थूसर गेट स्थित माताजी मंदिर में कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने किया।
इस अवसर पर आशापुरा भक्त मंडल के नटवर व्यास ने बताया कि 19 सितंबर से 22 सितंबर तक मंदिर प्रांगण में ही श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन-प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को रात्रि भोजन, 20 सितंबर को सुबह और शाम दोनों समय भोजन, 21 सितंबर को सुबह का भोजन तथा 22 सितंबर को सुबह के भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
लगातार दूसरे वर्ष सेवा :
भक्त मंडल के अनुसार यह सेवा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित की जा रही है। मंडल की ओर से बताया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू की गई यह सेवा आगामी वर्षों में भी अनवरत जारी रखने का प्रयास रहेगा।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बलदेव दास बिस्सा बलू जी, ओमप्रकाश बिस्सा, रामेश्वर बिस्सा, राजेश्वर बिस्सा, नटवर व्यास, गोपाल बिस्सा, नरनारायण स्वामी, वेदप्रकाश बिस्सा, मुरली किराडू, शिव ओझा, सुनील पुरोहित, राजकुमार जोशी, गुलशन शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। मातृशक्ति की ओर से शांति देवी व्यास, शारदा पुरोहित, स्वर्णलता पुरोहित, आशा देवी किराडू, प्रमिला डागा, कुसुम चुरा और प्रियंका पुरोहित सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।