{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर में कमरे में फंदे से झूला व्यक्ति, मौत
 

 

Rudra News Express Bikaner.

भीनासर स्थित मुरली मनोहर मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अपने निवास स्थान के कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे मिली।

मृतक की पहचान सीताराम पुत्र सुंदरलाल के रूप में बताई गई है। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मो. जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, अयूब लोदा, इमरान और राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।

मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस के ओमप्रकाश मय पुलिस टीम की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।