{"vars":{"id": "127470:4976"}}

रोटरी क्लब नोखा के सदस्यों की मीटिंग

 

RNE Bikaner
नोखा। रोटरी क्लब नोखा की मीटिंग क्लब अध्यक्ष रोटे. राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में रोटरी भवन में सायं 3.30 बजे हुई। जिसमें बीकानेर रोटरी क्लब के सदस्य व RID 3053 के 2028-29 के गवर्नर रोटे. मनीष तापड़िया रोटे. प्रदीप लाट एवं रोटे. संजय छींपा भी उपस्थित हुए। मीटिंग में RID 3053 के 2028-29 के गवर्नर रोटे मनीष तापड़िया ने रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय की कार्य गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उपस्थित सदस्यों को नोखा में जन-जन तक रोटरी की पहचान बनाने का आह्वान किया। रोटे प्रदीप लाट ने नोखा क्लब के पास उपलब्ध प्लाट पर यहां की आवश्यकतानुसार अतिशीघ्र भवन बनाकर फिजियोथेरेपी जैसी कोई भी स्थाई गतिविधि चालू करने का सुझाव दिया। रोटे संजय छींपा ने 25-26-27 दिसंबर को बीकानेर में आयोजित कान्फ्रेंस में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की। तथा इसके लिए अतिशीघ्र रजिस्ट्रेशन करवाने का आह्वान किया। नोखा अध्यक्ष रोटे राजेश अग्रवाल ने बताया कि क्लब का पहला ध्येय उपलब्ध प्लाट पर अतिशीघ्र आवश्यकतानुसार भवन बनाने का है। इसके लिए एक-दो उदारमना भामाशाहों से बात चल रही है। उन्होंने नोखा क्लब की गतिविधियों की जानकारी भी दी। सर्व प्रथम रोटे ईश्वर चन्द बैद, रोटे कैलाश झंवर व रोटे शिवकरण डेलु ने बीकानेर से पधारे तीनों रोटेरियन बन्धुओं का स्वागत किया। रोटे किशोरी लाल दम्माणी ने जिन सदस्यों की फीस अभी तक बकाया है, उनसे फीस तुरंत जमा करवाने की अपील की।  रोटे ओम प्रकाश राठी ने बताया कि मीटिंग में ही बीकानेर कान्फ्रेंस हेतु नोखा से दस सदस्यों की उपस्थिति की स्वीकृति मिल गई है। इनका कल रजिस्ट्रेशन करवा लिया जावेगा। और भी कोई सदस्य जाना चाहेगा उसकी स्वीकृति व रजिस्ट्रेशन फीस अतिशीघ्र भिजवा दी जाएगी। सचिव रोटे राम गोपाल चाण्डक ने बीकानेर से पधारे रोटेरियन बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए समय-समय पर उनके उचित दिशा निर्देशों की अपेक्षा की। मीटिंग में रोटे ईश्वर चन्द दूगड़ व रोटे अनवर अली निर्बाण ,रोटे कैलाश पारीक भी उपस्थित थे।