31 अक्टूबर को सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम, विद्यार्थियों को मिलेगा 'श्रीकृष्ण भोग'
Oct 26, 2025, 07:37 IST
RNE Bikaner.
सरकारी स्कूलों में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम ( पेरेंट टीचर मीटिंग ) के दिन विद्यार्थियों को ' श्रीकृष्ण भोग ' परोसा जायेगा। शिक्षा विभाग ने इस आयोजन के जरिये समाज व स्कूलों के बीच सीधा जुड़ाव बढाने की कोशिश की है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रदेशभर के स्कूलों में मेगा पीटीएम रखी गयी है। इस संबंध में मिड डे मील योजना के अतिरिक्त आयुक्त मयंक शुक्ला ने आदेश जारी किए है। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संस्था प्रधान अपने अपने स्कूलों में कार्यक्रम को सुनिश्चित करें।