{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का पैतृक निवास बच्चों की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी के रूप में समर्पित होगा

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने दी जानकारी
 

RNE Bikaner.
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर शहर के किसमीदेसर में स्थित अपने पैतृक निवास को बच्चों की लाइब्रेरी के रूप में समर्पित करने जा रहे हैं। इस निर्णय की जानकारी मंत्री मेघवाल के पुत्र भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने दी।

पत्रकारों से बातचीत में रविशेखर मेघवाल ने बताया कि किसमीदेसर जैसे पिछड़े इलाके में रहते हुए पढ़ाई कर केन्द्रीय मंत्री के पद तक पहुंचे अर्जुनराम मेघवाल अपने इलाके के बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था करना चाहते हैं। इसी कड़ी में पैतृक मकान में अपन हिस्से को बच्चों की लाइब्रेरी के रूप में समर्पित करने की मंशा जताई है।

दोनों बेटों, परिवार ने दी सहमति

रविशेखर मेघवाल ने बताया कि पैतृक संपति से जुड़ा निर्णय है जिसमें हम दोनों भाइयों और परिवार के सदस्यों ने इसमें पूरी सहमति जताई है। यह निर्णय हो चुका है और कल यानी 28 जनवरी को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह बीकानेर आ रहे हैं उनके सामने इसकी घोषणा होगी।