{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मिथिलेश गौतम बीकानेर व बिहारी भरतपुर के संभाग प्रभारी, भाजपा ने सातों संभागों में नए संभाग प्रभारी बनाए

 

RNE Network.

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियां की है। शनिवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष की उपस्थिति में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद ये नियुक्तियां की गई है।

बीकानेर संभाग के लिए भाजपा ने प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम को प्रभारी की नियुक्ति की है। बीकानेर के नोखा से पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई को भरतपुर संभाग का जिम्मा दिया गया है।