{"vars":{"id": "127470:4976"}}

विधायक जेठानंद व्यास की पहल : सरकारी स्कूल में 30 लाख के दो कक्षा-कक्षों का शिलान्यास
 

 

RNE Bikaner.

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को महर्षि दयानंद मार्ग स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो नए कक्षा-कक्षों का शिलान्यास किया। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से होने वाले इस निर्माण से विद्यालय की आधारभूत शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक व्यास ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा जरूरी है। नए कक्षा-कक्ष बनने से छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने पिछले ढाई वर्षों में शहरी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

इस मौके पर विधायक ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि इस शैक्षणिक सत्र में बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को वे अपनी ओर से 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देंगे। साथ ही व्यावसायिक शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत बालिकाओं को बैग भी वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत करते हुए विद्यालय के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर किशन चौधरी, जेपी व्यास, जोगेंद्र शर्मा, विशाल गोलछा, प्रेम गहलोत, किशोर आचार्य, लोकेश सोनी, रामचंद्र सोनी, सत्यनारायण छंगाणी, उमाशंकर आचार्य, रामचंद्र आचार्य, राम कुमार व्यास, शिव जोशी, प्रधानाचार्य मंजूबाला, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता पवन बंसल, एसडीएमसी सदस्य तथा विद्यालय परिवार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।