12 से अधिक युवा उद्यमियों का होगा सम्मान
RNE Bikaner
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन यूथ विंग की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 16 अगस्त को आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश एवं जिला इकाई के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में यूथ विंग के जिलाध्यक्ष किशन अग्रवाल सहित नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी शपथ लेंगे।
समारोह को विशेष बनाने के लिए बीकानेर जिले के 13 युवा उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसाय एवं उद्योग के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाले युवा उद्यमियों को सम्मानित कर अन्य युवाओं को भी उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
यूथ जिलाध्यक्ष किशन अग्रवाल ने बताया कि यूथ विंग का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि युवा समाज की ताकत हैं और उन्हें सही दिशा एवं मंच उपलब्ध करवाना संगठन की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश करनानी ने बताया कि समारोह में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने और नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों का सम्मान उनकी उपलब्धियों को पहचान देने के साथ अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का माध्यम बनेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं समाजबंधु उपस्थित रहेंगे।
ये होंगे सम्मानित
1 श्री अमित अग्रवाल श्री हरि इण्डस्ट्री
2 श्री रवि सिंघी श्री राम फूड प्रोडक्ट
3 श्री अमित राठी बी आर ग्रुप
4 श्री अजय पुगलिया सुप्रीम एग्रो इण्डस्ट्रीज
5 श्री सिद्धार्थ गुप्ता रंगोली सिरेमिक्स
6 श्री मोहित डागा सम्पत लाल विजय चंद डागा एण्ड कंम्पनी
7 श्री वरूण मूधंडा वरूण इण्डस्ट्रीज
8 श्री जय अग्रवाल पापडमल फूड प्रोडक्ट प्रां.लि.
9 श्री विश्वास सुराणा नौरतनमल अशोक कुमार सुराणा प्रा.लि.
10 श्री हर्षित करनाणी मरूधर फूड इण्डस्ट्रीज
11 श्री हितेश अग्रवाल आर आर इण्डस्ट्रीज
12 श्री संदीप अग्रवाल गोल्डन नट इंटरनेशनल प्रा.लि.
13 श्री पिंटू राठी पिंटू राठी एडवरटाईजिंग