बीकानेर में नगर निगम चुनाव आज, मतदाता आज चुनेंगे अपनी शहर की सरकार, टूट सकता है रिकॉर्ड
RNE, BIKANER.
बीकानेर आज अपनी स्थानीय सरकार का चुनाव करेगा। नगर निगम के 79 वार्ड में आज मतदान आरम्भ हो गया है, शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मतगणना 14 सितम्बर को की जायेगी।
आज 79 वार्डों के पार्षद चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए बीकानेर में 448 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 477789 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। नगर निगम के वार्ड 69 में भाजपा उम्मीदवार लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है।
मतदाता और प्रत्याशी बढ़े, तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
2019 में हुए नगर निगम चुनाव में कुल 441335 मतदाता थे। इस बार कुल 482920 मतदाता है। विगत चुनाव की अपेक्षा इस बार उम्मीदवार अधिक है। पिछले चुनाव में 334 उम्मीदवार थे जबकि इस बार कुल 373 उम्मीदवार मैदान में है। विगत चुनाव की अपेक्षा कुल 39 उम्मीदवार बढ़े हैं।
इन वार्डों पर सबकी नजर
नगर निगम चुनाव के कुछ वार्डों पर लोगों की खास नजर है। वे किसी न किसी कारण से महत्त्वपूर्ण है। ये वॉर्ड है 2, 8, 9, 13, 14, 28, 34, 38, 51, 52, 58, 59, 60, 73 और 75।
इन उम्मीदवारों पर नजर :: संजय आचार्य, दीपक व्यास, भगवान सिंह मेड़तिया, विनोद धवल, सुरेंद्र सिंह, सुशीला कंवर, मधु सुराणा, मकसूद अहमद, अनिरुद्ध चौधरी, श्याम सिंह हाडला, अशोक प्रजापत, पंकज गहलोत, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, सतीश किराडू, दुर्गादास छंगाणी, अपर्णा आचार्य, सुनीता देवी, जावेद परिहार, किशोर आचार्य, अनिल कल्ला, दीपक पारीक, धर्मवीर नाहटा।