{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Murder Bikaner : चौकीदार की गला काटकर हत्या, गुस्साये लोग धरने पर बैठे

 

RNE Bikaner. 

बीकानेर में एक चौकीदार की गला रेतकर निर्मम हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया। गुस्साये लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक शव नहीं लेंगे। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग भी की गई है।

दरअसल  बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी इलाके में 70 साल का बुजुर्ग भँवरलाल रेगर एक प्लॉट की चौकीदारी कर रहा था। मदन विहार कॉलोनी शिवबाड़ी निवासी भंवरलाल ने दो दिन पहले ही यहां काम शुरू किया था। उसकी हत्या गला रेत कर दी गई। जिस प्लॉट पर मृतक चौकीदारी कर रहा था, वह जैसलमेर निवासी कुंदन सिंह का है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद शव को मोर्चरी में रखा गया लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम की मंजूरी नहीं दी।

हत्या की यह वारदात उस समय हुई है जब राजस्थान के DGP राजीव शर्मा बीकानेर में कानून-व्यवस्था पर बात कर रहे थे। DGP की मौजूदगी के दौरान सामने आय इस मामले को लेकर एकबारगी पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूले लेकिन मामला उनके बीकानेर से जाने के बाद ज्यादा गरमाया है।  आक्रोशित लोग सुबह से धरना लगाए बैठे यहीं। न्याय दिलाने के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे।