साहित्य और सरकारी सेवा दोनों में बनाई पहचान, नगेंद्र किराडू के रिटायरमेंट पर हुआ भव्य अभिनंदन
Rudra News Express Bikaner.
साहित्यकार नगेंद्र नारायण किराडू 31 अगस्त को उप निदेशक, संभागीय रोजगार कार्यालय बीकानेर से 35 वर्ष 6 माह की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कार्यालय में विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में उप निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने किराडू की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला रोजगार अधिकारी दिशा भार्गव ने कहा कि किराडू का कार्यकाल गरिमापूर्ण रहा। उन्होंने करियर वार्ताओं और प्रदर्शनियों के आयोजन में पूरी तन्मयता से योगदान दिया तथा उनका व्यवहार हमेशा अनुकरणीय रहा।
किराडू ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि कार्यालय को करियर वार्ता या प्रदर्शनी के आयोजन में उनकी आवश्यकता होगी, तो वे सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेंगे।
इस अवसर पर राजेश पारीक ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। कार्यालय के महेश पुरोहित, गौरव सोनी, नीरज नागपाल, विजय व्यास, कृष्णा झांझरिया, कविता कंवर, कीर्ति दाधीच, मोनिका ठाकुर, राजू मीणा, खींवसिंह और प्रेम सहित अन्य कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। परिवार की ओर से माया पुरोहित और सुरभि बिस्सा ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन विजय व्यास ने किया। समारोह में आशाराम पुरोहित, हरिनारायण, सोमनाथ, चंद्रप्रकाश, त्रिलोक बिस्सा, नारायण बिस्सा, मनोज बिस्सा, अरविंद भादानी, उत्कर्ष किराडू, मोहित, पार्थ किराडू, गंगा देवी किराडू, गिरिजा पुरोहित, ऊषा पुरोहित, मीनाक्षी भादानी, पूजा किराडू, रितिका किराडू, दीपाली व्यास, वत्सला व्यास और गार्गी किराडू सहित परिजन एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।