Bikaner में आयोजित हुआ "नानी बाई रो मायरो" भक्ति और श्रद्धा के माहौल में गूंजा
RNE Biksner
बीकानेर। शहर में आयोजित कष्णेश्वर मंदिर कमिसर रोड बीकानेर आयोजित हो रही "नानी बाई रो मायरो" कथा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भजनों और कथा का आनंद लिया। पूरा वातावरण राधा-कृष्ण के जयघोष और भक्ति रस से सराबोर रहा।
कथावाचक श्री रवि कुमार जी ने नानी बाई के मायरे की भावपूर्ण कथा का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्तवत्सलता, प्रेम, सेवा और विश्वास का संदेश दिया।
कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत मधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। अमित कुमार जोशी (बिग बी हाउस )बीकानेर के निवासी ने बताया कि कथा का समापन 4 तारीख को किया जायेगा और प भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण किया गया । की अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में शामिल हुवे। कल मुरली धर व्यास नगर, जोशी परिवार, बिग बी हाउस से दोपहर 3 बजे कथा स्थल के लिए मायरा रवाना होगा, आज वास्तु विशेषज्ञ श्री लखपत जी व्यास आज कथा स्थल पर अपनी पत्नी के साथ पधारे और पंडित प्रहलाद जी व्यास का शॉल ओढ़कर सम्मान किया गया
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की।