Napasar : वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी किसन दैय्या निर्विरोध निर्वाचित, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Rudra News Express Bikaner.
नापासर नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पहली जीत दर्ज कर ली है। वार्ड संख्या 20 से भाजपा प्रत्याशी किसन दैय्या निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने किसन दैय्या को बधाई देते हुए इसे भाजपा के मजबूत संगठन, नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि किसन दैय्या लंबे समय से संगठन और समाजसेवा से जुड़े रहे हैं और इसी का लाभ उन्हें जनता के समर्थन के रूप में मिला।
पंचारिया ने कहा कि वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित होना नापासर क्षेत्र में पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दैय्या वार्डवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देंगे।