{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Nokha : 06 सब स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी, 03 का परीक्षण चल रहा, 01 नया सब-स्टेशन स्वीकृत करने की प्रक्रिया

साईसर में सब स्टेशन स्वीकृति की प्रक्रिया, पाँचू, सारूँडा, देसलसर में चल रहा परीक्षण
 

10 जीएसएस पर क्षमता बढ़ाने की जरूरत, कहीं काम चल रहा, कहीं परीक्षण!

सुशीला डूडी का अध्यक्ष देवनानी ने नाम पुकारा लेकिन सदन में नहीं गई सुशीला डूडी

RNE Nokha-Bikaner. 

नोखा की एमएलए सुशीला डूडी ने हालांकि अपने क्षेत्र मंे बिजली की व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री से कड़ा सवाल तो किया लेकिन सदन मंे जब उनका नाम पुकारा गया तो वे मौजूद नहीं रही। अलबत्ता उनके सवाल पर जो लिखित जवाब आया है उसके मुताबिक नोखा के 10 जीएसएस में क्षमतावृद्धिा करने की जरूरत है लेकिन अब तक किसी भी स्टेशन पर काम पूरा नहीं हुआ है।

 

दरअसल विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी ने ऊर्जा मंत्री से नोखा के अधिकांश ग्रिड सब स्टेशन पर अत्यधिक विद्युत भार होने से जुड़ा सवाल किया था। सुशीला रामेश्वर डूडी ने पूछा कि यदि विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है तो क्या नए ग्रिड सब स्टेशन यानी जीएसएस निर्माण करवाए जाएंगे या नहीं। एमएलए सुशीला डूडी का यह सवाल मूल रूप से किसानों को कृषि कार्य के लिए पूरी बिजली देने से जुड़ा था। खासतौर पर पांचू मंे जीएसएस 220 केवी जीएसएस निर्माण का मसला भी जुड़ा था।

 

हालांकि यह प्रश्न तारांकित होने के बावजूद सुशीला रामेश्वर डूडी के अनुपस्थित होने के कारण सदन में नहीं आया। जो लिखित जवाब आया है उसमें ऊर्जा मंत्री ने दावा किया कि है सभी सब-स्टेशन पर 06 घंटे निर्बाध बिजली दी जा रही है। इसके साथ ही सब-स्टेशन पर भार कम करने के लिए 33 केवी फीडर विभाज का काम प्रगति पर है। इस जवाब के मुताबिक नोखा में 06 सब स्टेशन पर क्षमता बढ़ाने का काम प्रगति पर है। तीन सब स्टेशन के लिए तकनीकी परीक्षण चल रहा है जबकि एक नया सब स्टेशन स्वीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है।

 

ऊर्जा मंत्री ने नोखा के 10 सब स्टेशन का जिक्र करते हुए वहां की स्थिति भी बताई है। इस स्थिति के मुताबिक साईसर में सब स्टेशन स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही पाँचू, सारूँडा, देसलसर में परीक्षण चल रहा है।

 

जानिए कहां, क्या स्थिति :