{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 पुराने हाइब्रिड / इलेक्ट्रो मैकेनिकल विद्युत मीटर की जगह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगवाने की अपील 

 

RNE Bikaner

बीकानेर। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने उपभोक्ताओं से अपने परिसर में लगे पुराने हाइब्रिड / इलेक्ट्रो मैकेनिकल विद्युत मीटर की जगह इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगवाने की अपील की है।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि पुराने हाइब्रिड / इलेक्ट्रो मैकेनिकल मीटर वर्तमान में लागू केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के  दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हैं। सीईए के मापदंड के अनुसार विद्युत मीटर लगवाना अनिवार्य है।

प्रवक्ता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे पुराने हाइब्रिड / इलेक्ट्रो मैकेनिकल मीटर को बदलवाने के लिए बीकेईएसएल के अधिकृत कार्यालय अथवा संबंधित अधिकृत कार्मिक से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मीटर बदलवाने में सहयोग दें। जिससे उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति सुरक्षित रहे।