त्यागी वाटिका में 29 नवंबर को रक्तदान शिविर, स्काउट एवं गाइड करेगा 13वें वार्षिक शिविर का आयोजन
RNE Bikaner
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में रविवार, 29 नवंबर को त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ भवन कार्यालय में 13वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा।
शिविर संयोजक के.सी. सुथार ने बताया कि यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय सुभाष चंद्र सुथार, कैलाश कुमार सुथार एवं डूंगर मल सुथार की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर स्वर्गीय बृजमोहन पुरोहित की स्मृति को समर्पित रहेगा।( पंडित)मनोज पुरोहित ने बताया कि स्वर्गीय बृजमोहन पुरोहित ने अपने जीवनकाल में प्रथम छह रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला ने आमजन एवं इच्छुक रक्तदाताओं से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है।