{"vars":{"id": "127470:4976"}}

ओवरऑल रजत पदक, 10वां राष्ट्रीय पदक किया अपने नाम

 

RNE Bikaner

बीकानेर की रेखा आचार्य का राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर की पावरलिफ्टर रेखा आचार्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रजत पदक अपने नाम किया।
रेखा आचार्य ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए 202.5 किलोग्राम स्क्वैट में स्वर्ण पदक तथा 120 किलोग्राम बेंच प्रेस में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 172.5 किलोग्राम डेडलिफ्ट के साथ कुल 495 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने ओवरऑल रजत पदक प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के साथ रेखा आचार्य ने अपने सीनियर नेशनल करियर का 10वां राष्ट्रीय पदक अपने नाम किया है। रेखा आचार्य एवं उनके कोच जुपिंदर वारिक दोनों रेलवे में कार्यरत हैं।
रेखा के शानदार प्रदर्शन पर उनके कोच जुपिंदर वारिक सहित सुशील व्यास, सुनील व्यास, विक्रम सिंह चौहान, जयशंकर ओझा, अविनाश व्यास, हंसराज किराडू, शिव शंकर व्यास और पीयूष सोढ़ी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।