पहाड़िया को मिला बाल साहित्य विभूषण सम्मान, पहाड़िया ने रची है कई बाल साहित्य की पुस्तकें
RNE Network.
श्रीनाथजी के दरबार श्रीनाथद्वारा में साहित्य मंडल संस्थान द्वारा आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में डेह नागौर के हिंदी राजस्थानी के बाल साहित्यकार पवन पहाड़िया को श्री भगवतिप्रसादजी देवपुरा स्मृति समारोह 2026 के शुभ अवसर पर श्री ललितशंकर दीक्षित स्मृति सम्मान के साथ बाल साहित्य विभूषण की मानद उपाधि से विभूषित किया गया ।
साहित्य मण्डल के अध्यक्ष श्यामाप्रसाद देवपुरा ने बताया कि पवन पहाड़िया ने हिंदी व राजस्थानी में अब तक तीन दर्जन पुस्तकें लिखकर बाल साहित्य सृजन के क्षेत्र में अनूठा मुकाम हासिल किया है । आपको साहित्य अकादमी नई दिल्ली सहित बीसीयों संस्थाये सम्मानित कर चुकी है । आप राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए भी वर्षों से लगे हुए हैं तथा आपके संस्थान नेम प्रकासण के माध्यम से अब तक प्रदेश के 130 मायड़ भासा के साहित्यकार सम्मान प्राप्त कर चुके हैँ । ऐसे भासा प्रेमी साहित्यकार को सम्मानित कर यह संस्थान गोरवान्वित है ।