{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Panchayat Election, 03 बजे तक वोटिंग : बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 61%, रीड़ी में 59.59, लूणकरणसर में 58.22%, सबसे ज्यादा बांसवाड़ा

बालोतरा जिले में सबसे कम 43.51 प्रतिशत मतदान, वाई माधोपुर में 43.86 प्रतिशत
 

Rudra News Express Bikaner-Jaipur. 

पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को राजस्थान के 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग हो रही है। दोपहर 03 बजे तक के वोटिंग आंकड़ों के मुताबिक बांसवाड़ा जिले में सर्वाधिक 63.54 प्रतिशत वोटिंग हुई। 

बीकानेर संभाग की बात करें तो बीकानेर जिले में 59.40%,  चूरू में 56.78%, श्रीगंगानगर में 55.29% और हनुमानगढ़ में 42.33% वोटिंग हुई। बीकानेर जिले की पंचायत समितियों में भी मतदान की रफ्तार ठीक रही। श्रीडूंगरगढ़ में जिले में सबसे ज्यादा 61% मतदान हुआ। रीड़ी पंचायत समिति में 59.59 प्रतिशत और लूणकरणसर में 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि  बांसवाड़ा जिले में सर्वाधिक 63.54 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें नाहरपुरा पंचायत समिति में सर्वाधिक 64.65 प्रतिशत,  गांगड़तलाई में 63.69 और आनंदपुरी में 63.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया।

बीकानेर जिले की पंचायत समितियों में भी मतदान की रफ्तार अच्छी रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार रीड़ी पंचायत समिति में 59.59 प्रतिशत और लूणकरणसर में 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति का दोपहर 3 बजे तक का आंकड़ा उपलब्ध सूची में दर्ज नहीं है।

हनुमानगढ़ जिले की भादरा पंचायत समिति में 63.55 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि हनुमानगढ़ जंक्शन में 60.48 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। चूरू जिले की सिद्धमुख पंचायत समिति में 62.74 प्रतिशत और सरदारशहर में 59.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति में 60.82 प्रतिशत मतदान हुआ।

दूसरी ओर कुछ पंचायत समितियों में मतदान का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। सवाई माधोपुर की बौंली में 41.72 प्रतिशत, दौसा की लालसोट में 42.16 प्रतिशत और रामगढ़ पचवारा में 42.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बारां की मांगरोल में 42.74 तथा टोंक की उनियारा में 43.02 प्रतिशत वोटिंग हुई। बालोतरा जिले में सबसे कम 43.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद सवाई माधोपुर में 43.86 प्रतिशत, टोंक में 44.70 प्रतिशत और ब्यावर में 45.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

03 बजे तक : बीकानेर में कहां, कितने वोट पड़े : 

जिला परिषद : 
कुल मतदाता : 3,41,622
मतदान : 2,02,932
मतदान प्रतिशत : 59.40

1. लूणकरणसर : 
कुल मतदाता : 1,52,034
मतदान : 88,508
मतदान प्रतिशत : 58.22

2. रीड़ी : 
कुल मतदाता : 86,558
मतदान : 51,578
मतदान प्रतिशत : 59.59

3. श्री डूंगरगढ़ : 
कुल मतदाता : 1,03,030
मतदान : 62,846
मतदान प्रतिशत : 61.00

तीन पंचायत समितियों का कुल
मतदान : 2,02,932
मतदान प्रतिशत : 59.40