परिधि सुथार का Handball में National Level पर चयन, केंद्रीय विद्यालय में छाई खुशी की लहर
RNE, BIKANER .
हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की खिलाड़ी परिधि सुथार का चयन होने पर विद्यालय व परिवार में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर मेहनत के आधार पर उसका चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और विद्यालय को अपने छात्र पर गर्व है।
खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विमल जी, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि वह प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, बीकानेर और जिले का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेगी ।
परिधि सुथार का चयन होने पर नारायण सुथार, पंकज सुथार, महेश सुथार, ओम जी सुथार, लोकेश ने परिधि के चयन होने पर बधाई दी शुभकामनाएं दीं।