{"vars":{"id": "127470:4976"}}

PBM Bikaner : चार माह चली श्री कृष्ण सेवा संस्थान की जलसेवा, जन्माष्टमी को हुआ समापन

 

RNE Bikaner.

भीषण गर्मी के दौर में बीकानेर के PBM हॉस्पिटल में चल रही जलसेवा का समापन शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हुआ। इस अवसर पर सेवा देने वाली संस्था श्री कृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी का सेवा अभिनंदन किया गया। 

संस्थान के संजय लावट ने बताया कि पिछले चार माह से लगातार शीतल जल कैम्पर सेवा जारी थी। पीबीएम अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और भामाशाहों द्वारा समय-समय पर सेवा का अवलोकन भी किया गया और जलसेवा कर पुण्यलाभ भी कमाया। संस्थान के कमल गहलोत ने बताया कि समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी का सेवा अभिनंदन किया गया। खास बात यह है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर समापन समारोह व अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी का जन्मदिन भी पूरे सेवाभाव के साथ मनाया गया।
समारोह में जलसेवा के दौरान विधायक जेठानन्द व्यास ने कहा कि पीबीएम में मरीजों के परिजनों व राहगीरों को तपती गर्मी में शीतल जल की सेवा प्रदान करना वाकई पुण्य कार्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि मन में धर्म और दया के भाव हो तभी सेवा गुण पनपता है और यही सेवा गुण श्यामसुंदर सोनी के जीवन में झलकता है। भाजपा नेता मोहन सुराना ने कहा कि केवल एक दिन नहीं बल्कि लगातार कई वर्षों से गर्मियों के मौसम में श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा शीतल जल सेवा प्रदान की जाती है। स्वच्छता व आत्मिक रूप से संचालित इस जलसेवा में रोजाना सैकड़ों कैम्पर से हजारों लोगों की प्यास बुझाना सर्वश्रेष्ठ सेवा है। संस्था के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पीबीएम के मुख्यद्वार को भी गुब्बारों से सजाया गया। इस अवसर पर पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, ट्रोमा सीएमओ डॉ. एलके कपिल, नर्सिंग प्रिंसिपल अब्दुल वाहिद, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, श्यामसुंदर चौधरी, प्रदीप उपाध्याय, मनीष सोनी मांगीलाल कूकरा, ओम सोनी, जानकी रमण मिश्रा, गिरिराज सोनी, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।