{"vars":{"id": "127470:4976"}}

PBM Hospital:  मरीजों- परिजनों को मारवाड़ समिति ने 150 किलो लस्सी पिलाई 

 

RNE Bikaner.

भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप के बीच मारवाड़ जन सेवा समिति ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए पीबीएम अस्पताल के जनाना अस्पताल के बाहर लगभग 150 किलो दही की लस्सी का वितरण किया।

समिति की ओर से यह सेवा विशेष रूप से गरीब, असहाय मरीजों और उनके परिजनों के लिए आयोजित की गई। तेज गर्मी में अस्पताल आने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की। 

समिति सदस्यों ने कहा कि नौतपा के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करना ही सबसे बड़ा परोपकार है। इस अवसर पर राजेश पारिक, सुनील जलेबी, मुनीराम सोनी, मनीष जाट, पवन सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। सभी ने सेवा भाव से लस्सी वितरण कर मरीजों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाई।