{"vars":{"id": "127470:4976"}}

PBM Hospital: मंत्री गजेन्द्रसिंह बीकानेर पहुंचे, घेरने के लिए आए कांग्रेस नेताआंे की पुलिस से धक्का-मुक्की, कई हिरासत में 

पीबीएम हॉस्पिटल में प्रसूताओं की किडनी खराब होने का मामला, मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर बीकानेर पहुंचे

 

RNE Bikaner. 

बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में प्रसूताओं की किडनी खराब होने और छह महिलाओं को डायलिसिस की जरूरत पड़ने का मामला अब पूरी तरह गरमा चुका है। इस मुद्दे पर एक ओर जहां गुरुवार को कांग्रेस पीबीएम का घेराव-प्रदर्शन करने पहुंची वहीं इसी वक्त चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर भी पहुंच गए। ऐसे मंे बड़ी तादाद में उग्र कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री को काफिले की ओर बढ़ा।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंबेडकर सर्किल से मेडिकल कॉलेज के रास्ते पर ट्रैफिक एक बारगी रोक दिया। मंत्री के काफिले को सुपर स्पेशियलिटी सेंटर से वापस घुमाकर मेडकिल कॉलेज के गेट से एंट्री दी गई। इस दौरान इस पूरे इलाके को छावनी की तरह बना दिया गया।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा आदि की अगुवाई मंे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम मंत्री के काफिले की तरफ बढ़ा तो पुलिस ने रोकने की कोशिश। कार्यकर्ता नहीं रुके तो धक्कामुक्की हुई। इस दौरान कई नेताआंे-कार्यकर्ताओं को सड़क पर गिरा दिया गया। उन्हें ‘टांगाटोळी’ कर गाड़ियों में डाला और ले गए। 

मामला क्या है: 

कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की तर्ज पर बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में भी बीते एक पखवाड़े मंे छह प्रसूताओं की हालत बिगड़ गई। किडनी फेल होने के बाद उन्हें डायलिसिस पर लेना पड़ा। इस बीच एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मसले पर कांग्रेस ने विरोध दर्ज करवाते हुए मामले की पूरी जांच करवाने की मांग उठाई है। 

क्या बोले मंत्री खींवसर:

मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा.सुरेन्द्र वर्मा, सुपरिटेंडेंट डा.बी.सी.घीया की मौजूदगी मंे प्रमुख डॉक्टर्स की मीटिंग ली। इस मीटिंग मंे गायनी विभागाध्यक्ष डा.संतोष खजोटिया ने अब तक बीमार हुई महिलाओ ंकी पूरी स्थिति बताई वहीं डा.जितेन्द्र फलौदिया ने डायलिसिस के इंतजाम और उसके बाद आये सुधार बताए। मंत्री खींवसर ने स्पष्ट कहा, किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हांेने इंतजाम पुख्ता करने और मरीजों को राहत दिलाने के निर्देश दिए।
मीटिंग में डा.बी.के.गुप्ता, डा.वी.बी.सिंह, डा.संजय कोचर, डा.रोहिताश्व कुलरियाए डा.एन.एल.महावर सहित एनस्थिसिया व अन्य विभागों के डॉक्टर मौजूद रहे।