बीकानेर में 5 जून को होगा नाटक ‘कोहरा’ का मंचन
Updated: May 30, 2026, 07:48 IST
RNE Bikaner.
कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से बीकानेर के युवा रंग निर्देशक फणीश्वर खत्री द्वारा निर्देशित नाटक कोहरा का मंचन 05 जून को शाम 07 बजे नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुवे प्रस्तुति प्रभारी अशोक खत्री ने बताया की मधु आचार्य की कहानी पर आधारित इस नाटक का नाट्य रूपांतर सुरेश हिंदुस्तानी ने किया है। मानवीय पक्ष की जटिलताओं पर केंद्रित इस नाटक में रवि भाटी, जय खत्री, नवेद भाटी, अनिल बांधड़ा, रोहित वाल्मीकि केंद्रीय भूमिकाओं को निभा रहे है। प्रकाश प्रभाव उत्तम सिंह, संगीत प्रभाव गोरान बेनीवाल, मंच सज्ज़ा जयकिशन केशवानी तथा रूप सज्ज़ा विराज कुमार की होगी। नाटक में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।