Power Cut : बीकानेर में बुधवार को कई क्षेत्रों में तीन घंटों के लिए बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
RNE Bikaner.
विद्युत तंत्र के रखरखाव, हॉटस्पॉट/ट्रांसफार्मर तथा 33 केवी केबल की टेस्टिंग एवं आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बुधवार 24 जून को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 06:00 बजे से 09:00 बजे तक
डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़, गली नंबर 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आरसीडीएफ मेन, काजरी फार्म हाउस, छात्ता फैक्ट्री, रामपुरा गली नंबर 1 से 20, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खा की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी, चौधरी कारखाना, बीज प्लांट, उस्मान पापड़, सरकारी अस्पताल, एमपी कॉलोनी सेक्टर 1 से 17, ऊन मंडी, पूगल रोड ब्रिज, रंगोली फैक्ट्री, लालगढ़ स्टेशन, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, ओड्डो का मोहल्ला, रेलवे वर्कशॉप, राजीव नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक
सादुलगंज क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक
जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर-6 में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
शाम 05:00 बजे से 06:00 बजे तक
पारिक चौक, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआं, दाऊजी मंदिर रोड, चुनगरों का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर, डागा चौक, सिपाहियों का मोहल्ला, भाटियों का चौक, असानियों का चौक, तेली बाड़ा, सिक्कों का मोहल्ला, रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरों का कुआं, जगमग कुआं, रामा मोदी, प्रताप मॉल के पीछे का क्षेत्र, मीट मार्केट सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
BKESL ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि यह कटौती आवश्यक रखरखाव एवं टेस्टिंग कार्य के कारण की जा रही है।