{"vars":{"id": "127470:4976"}}

रविंद्र नाथ टैगोर - मणि मधुकर के चर्चित नाटक होंगे मंचित, अर्जुन देव चारण को समर्पित होगा रंग आनंद नाट्य समारोह 

 

RNE Bikaner.

संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में होने वाला पांच दिवसीय सातवां राज्य स्तरीय रंग आनंद नाट्य समारोह इस बार साहित्य अकादमी की राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक व राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन देव चारण को समर्पित होगा ।

यह जानकारी देते हुवे संस्था के अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने बताया की समारोह में वरिष्ठ रंगकर्मी तथा एक्टिंग स्कूल के रूप में विख्यात एस डी चौहान ( जयपुर ) भी समारोह मे विशेष आमंत्रित के रूप शामिल होंगे । आयोजन प्रभारी प्रदीप भटनागर ने बताया की इस बार समारोह में नाट्यकला की विविध शैलियो मिश्रित लोक शैली , प्रायोगिक तथा याथार्थवादी शैली के पांच नाटक मंचित होंगे ।

17 फरवरी को मणि मधुकर लिखित व सुधेश व्यास निर्देशित दुलारी बाई, 18 को विकास बहारी द्वारा लिखित व विनोद पारीक द्वारा निर्देशित खिड़की, 19 को टौंक के नाट्य दल द्वारा रबिंद्र नाथ टैगोर लिखित व चितरंजन नामा द्वारा निर्देशित डाकघर , 20 को अशोक पटोले द्वारा लिखित व दीपांकर चौधरी द्वारा निर्देशित दावते इश्क तथा समारोह के अंतिम दिन 21 फरवरी को आनंद वि आचार्य द्वारा लिखित व विजय  सिंह राठौड़ द्वारा निर्देशित नाटक सरदार का मंचन होगा ।

युवा रंगकर्मी मयंक सोनी ने बताया कि समारोह के दौरान रंग सवांद , रंग चर्चा सहित रंग आनंद  अवार्ड अर्पित करने के आयोजन भी होंगे ।