Railway Minister Ashwani Vaishnav Speech in Loksabha : बीकानेर-श्रीगंगानगर-बाड़मेर-जैसलमेर को नई रेल लाइनों से मिलेगा बूस्ट
Mar 18, 2026, 19:19 IST
RNE New Delhi - Bikaner.
रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लोकसभा में बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों—Bikaner, Sri Ganganagar, Barmer और Jaisalmer—में नई रेल लाइनों के निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (2026-27) पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे इस समय “सुपर-फास्ट ट्रांसफॉर्मेशन” के दौर से गुजर रही है, जिसे 2.78 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड बजट से मजबूती मिली है।
क्या हैं बड़े प्रोजेक्ट?
* अनूपगढ़–बीकानेर (187 किमी) नई रेल लाइन, लागत: 2277 करोड़ रुपये, डीपीआर तैयार, मंजूरी प्रक्रिया में
* जैसलमेर–बाड़मेर–भीलड़ी (380 किमी) : फाइनल लोकेशन सर्वे जारी
* खाजूवाला–जैसलमेर (260 किमी) : सर्वे कार्य प्रगति पर
सीमावर्ती इलाकों को बड़ा फायदा:
रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं से सीमावर्ती क्षेत्रों में सामरिक मजबूती बढ़ेगी। लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी बेहतर होगी। स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।
धीमी गति से सुपरफास्ट बदलाव की ओर :
रेलवे में बड़े संरचनात्मक सुधारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रेल बजट को आम बजट में शामिल करने से विकास को नई गति मिली है। अब रेलवे तेजी से विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है।
क्या बदलेगा आपके लिए?
* बीकानेर -गंगानगर- बाड़मेर -जैसलमेर बेल्ट में बेहतर रेल कनेक्टिविटी।
* व्यापारिक गतिविधियों में तेजी।
* पर्यटन और सीमा क्षेत्र का विकास।
* आम लोगों के लिए आसान आवागमन।