राजस्थान बार काउंसिल चुनाव : बीकानेर के कुलदीप कुमार शर्मा 946 प्रथम वरीयता मतों के साथ प्रदेश में नंबर-1
May 20, 2026, 09:17 IST
RNE Network.
हाल ही में संपन्न हुए राजस्थान बार काउंसिल के चुनावों की मतगणना के 9 वे दिन आज बीकानेर जिले के प्रथम वरीयता के मतों की गणना शुरू की गई। जिसमें आज बीकानेर शहर के साथ साथ कोलायत, खाजूवाला,लूणकरणसर,श्री डूंगरगढ़, नोखा, छतरगढ़ के मतों की गणना की गई जिसमें बीकानेर जिले से कुल 946 प्रथम वरीयता के मत प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर लक्ष्मीकांत रंगा 355 , तीसरे स्थान पर कमल नारायण पुरोहित 307, माया मेघवाल 27 ओर सुनीता दीक्षित 20 मतों के साथ चौथे स्थान पर रही। अब तक की गणना से बीकानेर के कुलदीप कुमार शर्मा पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर बने हुए हे।