{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan State Boxing Championship :  बीकानेर में मुक्कों की बौछार, 200 से ज्यादा बॉक्सर दिखाएंगे दम! नेशनल कंपीटीशन में खेलने का मिलेगा मौका
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में  42वीं राजस्थान राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ। नन्ही कलाकारों के घूमर नृत्य के साथ हुए उद्घाटन समारोह में खेल और राजस्थानी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।  मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा रहे। राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह और सचिव डॉ. नरेंद्र कुमार निर्वाण विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर विजय प्रताप सिंह शेखावत भी समारोह में शामिल हुए।

मुक्के चलने से पहले घूमर ने बांधा समां : 

आयोजन सचिव राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उद्घाटन समारोह में बीकानेर की नन्हीं कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में घूमर सहित विभिन्न लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों और अतिथियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

200 से ज्यादा मुक्केबाज : 

तीन दिवसीय प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर तक चलेगी। राजस्थान के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय पदक विजेता और खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके मुक्केबाज भी चुनौती पेश करेंगे।

नेशनल चैंपियनशिप में खेलने का मौका : 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता मुक्केबाजों को 10वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने का अवसर मिलेगा। ऐसे में यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।