चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2026 के लिए राजस्थानी व्यंग्य पुस्तकें आमंत्रित
RNE Network.
चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2026 के लिए राजस्थानी व्यंग्य कृतियां आमंत्रित की गई हैं। उक्त पुरस्कार के लिए लेखक को कोई आवेदन प्रपत्र नहीं भरना है, केवल अपने व्यंग्य संग्रह की चार प्रतियां संयोजक डाॅ चेतन स्वामी, श्रीडूंगरगढ़ को भेजनी है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत पुरस्कृत कृति पर 41 हजार रुपये की नकद राशि, शाॅल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार हेतु सन 2014 से 2025 के मध्य प्रकाशित राजस्थानी मौलिक व्यंग्य संग्रह स्वीकार किए जाएंगे। हर वर्ष की भांति यह पुरस्कार एक भव्य समारोह आयोजित कर प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के प्रायोजक इनलैंड सोमानी परिवार हैं।
प्रतियोगिता में प्राप्त होनेवाली सभी चार-चार प्रतियों का पूरा मूल्य चुकाया जाएगा, ताकि लेखक को नुकसान न हो। इसके लिए लेखक प्रतियों के साथ अपनी एकाउंट डिटेल भी भिजवाएं ताकि उन्हें पुरस्कार निर्णय से पूर्व ही पुस्तकों की चार प्रतियों का भुगतना किया जा सके। पूर्व में एक बार पुरस्कृत कथाकार इस पुरस्कार प्रतियोगिता में दूबारा भाग न लेवें।
पुरस्कार समारोह समिति के वरिष्ठ सदस्य ताराचंद इन्दौरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थानी व्यंग्य पुस्तकें भिजवाने की आखिरी तिथि 30 जून 2026 है।