Rameshwar Dudi का निधन, CM Bhajanlal, राज्यपाल बागड़े, मंत्री गोदारा ने शोक जताया
Dudi की अंतिम यात्रा में शामिल होने बीकानेर आ रहे गहलोत, डोटासरा, जूली
Oct 4, 2025, 13:54 IST
RNE Bikaner.
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन पर देश-प्रदेश के नेता शोक जता रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने डूडी के निधन पर शोक जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने बीकानेर पहुंच रहे हैं।
दूसरी ओर बीकानेर में डूडी निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही बड़ी तादाद में श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंच रहे हैं।