उपभोक्ताओं को राहत: 29 नवंबर को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिल संग्रहण केंद्र
Nov 28, 2026, 18:43 IST
RNE Bikaner
बीकानेर। बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए रविवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि 29 नवम्बर रविवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।