{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भारत के लिए राहत की खबर : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका!

 

Rudra News Express Network. 

 

अमेरिका की ओर से भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगने से होने वाले आर्थिक नुकसान की आशंका फिलहाल टल गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाने वाले लिंडसे ग्राहम एक्ट को रोक दिया है।

 

दरअसल इस कानून में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान था। ऐसे में चीन, भारत,हंगरी सहित कई देशों पर यह प्रतिबंध लगता। अमेरिका इस कानून के जरिए रूस की कमाई के रास्ते बंद करना चाहता था। ऐसा करके वह यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के दौरान आर्थिक मोर्चे पर कमजोर कर देता। हालांकि खुद ट्रम्प ने इसी महीने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डीजल खरीदने की डील की थी।

भारत को राहत : 

भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत तेल आयात करता है। रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले ज्यादातर पेट्रोल इराक से खरीद होती थी। युद्ध के बाद अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए। होरमुज स्ट्रेट के रास्ते का मसला भी आया। इस बीच रूस ने भारत सही दूसरे देशों के सस्ता पेट्रोल देने की पेशकश की जिसे भारत ने स्वीकार किया और अपनी जरूरत का तेल रूस से खरीदने लगा। अगस्त 2026 में भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी करीब 45% तक पहुंच गई। इसी को देखते हुए अमेरिका ने टेरिफ की घोषणा की जिसे अब लागू नहीं किया जाएगा। 

अमेरिका का यू-टर्न क्यों!

माना जा रहा है की जवाबी 100 प्रतिशत टैरिफ लगने पर अमेरिका को भी काफी आर्थिक असहजता भोगनी पड़ सकती थी। इसके साथ ही व्यापारिक रिश्ते बिगड़ने का डर सहित अन्य कारणों के चलते अमेरिका ने इस कानून को लागू करने से रोका।