Republic Day Bikaner : SKRU की झांकी फर्स्ट, वन विभाग दूसरे, जिला परिषद तीसरे स्थान पर
RNE Bikaner.
बीकानेर में गणतंत्र दिवस समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से कुल 12 झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की झांकी प्रथम स्थान पर रही। वन विभाग की झांकी दूसरे और जिला परिषद की झांकी तीसरे स्थान पर रही।
झांकियों में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा एक जिला एक उत्पाद, कृषि विभाग द्वारा कृषि में नवाचार, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सशक्त नारी-समृद्ध कृषि, जिला परिषद द्वारा विकसित भारत जी-राम-जी, वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान-टिब्बा स्थिरीकरण, नगर निगम द्वारा रेड्यूज, रीयूज, रिसाइकिल एवं सतत जीवन शैली, बीडीए द्वारा स्मार्ट विकास, परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, निर्वाचन विभाग द्वारा एसआईआर जागरूकता, सतत विश्वास, समग्र शिक्षा द्वारा व्यावसायिक शिक्षा, साक्षरता एवं सतत शिक्षा द्वारा उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम थीम पर झांकी का प्रदर्शन किया गया।