{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Nokha-Nagaur : रिटायर्ड फौजी ने साले को गोली मारी, खुद को भी शूट कर लिया

Rajasthan News: गृह क्लेश में साले-बहनोई की मौत
 
 

RNE Nagaur.
 

गृह क्लेश और उसमें भी खासतौर पर पति-पत्नी के बीच झगड़े किस खौफनाक अंजाम तक पहुंच सकते हैं इसका ताजा प्रमाण राजस्थान में नागौर के समीप नोखा चंदावतान  में देखने को मिला है। यहां एक शख्स ने अपने साले को गोली मार दी और खुद को भी शूट कर लिया। दोनों की मौत के बाद कोहराम मचा है। गोली चलाने वाला रिटायर्ड फौजी है। उसने घटना से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है।

विडियो देखने के लिए नीचे फोटो पे क्लिक करें :-


 

पत्नी घंटों तक, बहन-बहनोई से करती थी बात:
 

दरअसल वारदात को अंजाम देने वाला रिटायर्ड फौजी मनरूप था। उसने  पहले अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया।फौजी ने वीडियो भी बनाया जिसमें कह रहा है- मेरी पत्नी रोजाना 2 से तीन घंटे अपने घरवालों (पीहरवालों) और बहन-बहनोई से बात करती थी। 


 

मामला यह है :
 

गोटन थाना इलाके के खांगटा निवासी मनरूप और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। उसकी पत्नी पीहर में रह रही थी। मनरूप का आरोप था कि  भाई-भाभी उसकी पत्नी को भड़काते थे जिससे वह आए दिन लड़ाई करती और पीहर में रहने लगी।


 

पुलिस कर रही जांच :
 

 गोटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची  है। यहां FSL टीम को भी  बुलाया गया। शवों को गोटन सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।