बीकानेर में सक्षम संस्था दिव्यांगों की उपलब्धियों के लिए करेगी माता-पिता का सम्मान
RNE Bikaner.
यूं तो दिव्यांगों के लिए अनेक संस्थाएं कई तरह के प्रोत्साहन कार्य कर रही है लेकिन बीकानेर मंे सक्षम नामक संस्था एक अनूठा आयोजन करने जा रही है। यह संस्थान उन दिव्यांगों का सम्मान करेगी जिन्होंने शारीरिक कमजोरियों को हराकर मनोबल और बुद्धिबल से कई क्षेत्रों में खास उपलब्धियां हासिल की है। बात यहां तक ही नहीं रुकती वरन उपलब्धि हासिल करने वाले दिव्यांगों को इस मुकाम तक लाने के लिए प्रोत्साहित करने, सहारा बनने वाले माता-पिता का खास तौर पर अभिनंदन होगा।
सक्षम संस्था के संयोजक डा.जे.पी.कच्छावा ने इस अनूठे आयोजन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि संस्था लगातार चौथे साल यह यह अभिनंदन समारोह करने जा रही है। लायंस क्लब में 20 जून को होने वाले इस आयोजन का नाम दिव्यांगजन मतृ पितृ वंदन एवं सम्मान समारोह रखा गया है।
सक्षम की विवेचना करते हुए इस संस्था से जुड़े संजय सेठिया कहते हैं, समदृष्टि, क्षमता विकास और अनुसंधान मंडल इन तीन प्रमुख उद्देश्यों को मिलाकर संक्षेप नाम सक्षम दिया गया है। इस नाम से ही स्पष्ट है कि संस्था दिव्यांगों को सहानुभूति या कुछ उपहार आदि देकर कमजोर बने रहने में विश्वास नहीं करती। समदृष्टि का तात्पर्य ही यह है कि सभी समान है और दिव्यांग भी समाज के समान अंग है।
संस्था मंे सक्रिय भूमिका निभा रहे विश्वकांत कहते हैं, संस्था मेडिकल कॉलेज पीएमआर डिपार्टमंेट में एक नियमित केन्द्र भी चलाती है जिसमें आने वाले दिव्यांगों को उनके लिए बनी योजनाओं का लाभ दिलाने मंे मद की जाती है। इसके साथ ही समय-समय पर प्रोत्सान के आयोजन भी होते हैं।