{"vars":{"id": "127470:4976"}}

खेजड़ी बचाओ: पूर्व मंत्री बी.डी.कल्ला की अगुवाई में शहर कांग्रेस पैदल मार्च कर पड़ाव में जाएगी

 

RNE Bikaner. 
 

बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ महापड़ाव में अब शहर के लोग भी जुटने लगे हैं। बीकानेर शहर कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के समर्थन में पैदल मार्च करते हुए पड़ाव स्थल तक पहुंचने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस के पूर्व संगठन महामंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि पूर्व मंत्री डा.बी.डी.कल्ला, एवं पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता महापड़ाव में शामिल होने जाएंगे। कल यानी दिनांक 7 फरवरी को सुबह 10.30 बजे राजस्थान के पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता बुलाकीदास कल्ला,पीसीसी सदस्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी कांग्रेसजन रतन बिहारी पार्क से पैदल मार्च करते हुए विश्नोई धर्मशाला स्थित महापड़ाव में शामिल होकर अपना समर्थन देंगे। 

इस पैदल मार्च में प्रदेश पदाधिकारी वरिष्ठ नेता गण,  बीकानेर शहर कांग्रेस के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस,सेवादल इंटक,एनएसयूआई,मंडल कांग्रेस, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी पार्षद और पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी सम्मानित कांग्रेस जन भागीदारी निभायेंगे।