{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर में "से ना टू चाइल्ड मैरिज"अभियान की शुरुआत, बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरूकता

 

RNE Network.

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बाल अधिकारिता विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को उदयरामसर के विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, "से ना टू चाइल्ड मैरिज" (Say No To Child Marriage) अभियान की शुरूआत की गई।

बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरूण सिंह शेखावत ने बताया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्टाफ से बाल विवाह के विरुद्ध की शपथ-पत्र भरवाएं गए। अभियान के माध्यम से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। आमजन बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए विभाग या चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 पर तुरंत सूचित करें। 
 

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष जयपाल ने स्टॉफ और विद्यार्थियों को बाल विवाह से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

इस अभियान के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायत व गांव में आंगनवाड़ी कार्यकत्ताओं से बाल विवाह के विरुद्ध के शपथ पत्र भरवाएं गए। ग्राम विकास अधिकारी अशोक जयपाल द्वारा ग्राम पंचायत के समस्त स्टॉफ को बाल विवाह की रोकथाम की शपथ दिलवाई।
 

अभियान में समन्वयक चाईल्ड हेल्पलाइन प्रवेश आचार्य एवं चाईल्ड हेल्पलाइन टीम से सरिता राठौड़,  लक्ष्मीनारायण, रामचन्द्र गहलोत, प्रवीण चौहान और बाल अधिकारिता विभाग से आउटरीच  मोहित मेहरा मौजूद रहे।