बीकानेर से जयपुर के लिए दूसरी फ्लाइट सेवा शुरू, मंगलवार व गुरुवार, दो दिन हवाई सेवा इससे मिलेगी
RNE Bikaner.
बीकानेर में हवाई सेवा का छोटा ही सही मगर एक और विस्तार हुआ है। पहले बीकानेर से जयपुर के लिए केवल एक ही फ्लाइट थी, अब एक फ्लाइट और शुरू की गई है। इससे जयपुर जाने वाले यात्रियों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। हालांकि यह फ्लाइट सप्ताह में केवल 2 दिन संचालित होगी।
नाल सिविल एयरपोर्ट से कल गुरुवार को जयपुर के लिए दूसरी फ्लाइट सेवा शुरू हो गयी। अब यहां से मंगलवार और गुरुवार दो दिन जयपुर के लिए हवाई सेवा मिलेगी।
एयरपोर्ट निदेशक राजेन्द्र सिंह बागेला के अनुसार पहले बीकानेर से महज एक दिन मंगलवार को ही हवाई सेवा संचालित थी। यात्री भार को देखते हुए सप्ताह में दो दिन इसे कर दिया गया है। जबकि अब भी बीकानेर के लोगों को पूरी हवाई सेवा की सुविधा नहीं मिल रही है। यहां के यात्री कोलकाता, असम, चेन्नई आदि के लिए भी हवाई सेवा की लगातार मांग कर रहे हैं।