{"vars":{"id": "127470:4976"}}

निर्वाचन प्रक्रिया की अहम कड़ी हैं सेक्टर ऑफिसर्स, अपने दायित्वों का भली-भांति करें निर्वहन : जिला निर्वाचन अधिकारी

 

RNE Bikaner

बीकानेर, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर सेक्टर ऑफिसर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने कहा कि सेक्टर ऑफिसर्स, निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्येक सेक्टर ऑफिसर अपने दायित्वों और अधिकारों को भली-भांति समझ लें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि समूची निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सेक्टर ऑफिसर्स पूर्ण मुस्तैद रहें। प्रत्येक स्थिति पर नजर रखें तथा संबंधित रिटर्निग अधिकारी से समन्वय रखें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त निर्वाचन में सेक्टर ऑफिसर्स की अहम भूमिका है।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी और राजुवास के कुलसचिव श्री पंकज शर्मा ने बताया कि 210 अधिकारियों को सेक्टर ऑफिसर्स का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उनके दायित्वों के बारे में बताया गया। साथ ही आदर्श आचार संहिता की अनुपालना, निर्वाचन प्रक्रिया, वनरेबल और क्रिटिकल मतदान केंद्रों सहित अन्य जानकारी दी गई।  

इस दौरान स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. वाई.बी. माथुर, डॉ. सुरेंद्र राठी, डॉ शमिंद्र सक्सेना, डॉ. विपिन सैनी, डॉ राजाराम तथा सुरेश कुमार ने विभिन्न विषयों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया।

मतदान दलों का प्रशिक्षण 31 से

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी श्री पंकज शर्मा ने बताया कि मतदान दलों का प्रशिक्षण 31 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण राजूवास सभागार और फैकल्टी हाउस, रवींद्र रंगमंच तथा राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में आयोजित होगा। इससे जुड़ी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 27 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।