{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जय पूनरासर बाबा : कन्हैया लाल जी प्याऊ दड़िया महाराज मण्डल की सेवाएं 27 से 29 तक 

 

RNE Bikaner.
 

भादवे के पूनरासर हनुमानजी मेले की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही है। इसी मेले में कच्चे रास्ते पर जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए इस बार भी दड़िया महाराज का मण्डल सेवा देने को तैयार है।
 

दड़िया महाराज मण्डल के अध्य्क्ष कन्हैयालाल व्यास ने बताया कि इस साल भी दड़िया महाराज का मण्डल पिछले सालों की तरह ठंडा जल,  स्नान सेवा, पकौड़ी , आलू की सब्जी, सभी प्रकार के  पकौड़े की सेवा भक्तो के लिए जारी रहेगी। यह सेवा 27 से 29 अगस्त तक रहेगी। इसके बाद 30 अगस्त को कन्हैयालाल जी की प्याऊ पर बाबा का प्रसाद रखा गया है। 
 

मण्डल के सचिव रामप्रकाश व्यास(रामजी) ने बताया कि इस साल भी हर साल की तरह महिलाओं के लिए स्नान के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ताकि महिलाओ को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दड़िया महाराज के मण्डल के  बलदेव दास व्यास और श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि उनका परिवार निरन्तर सेवाएं दे रहा है और वर्षो से चली आ रही परम्परा को निभा रहा है। आगे भी बाबे का आशीर्वाद रहा तो उनके आगे की पीढ़ी भी इस परंपरा का निर्वहन करती रहेगी। 
 

संस्था के किशन लाल व्यास ने कहा कि उनकी टीम में उनके परिवार के अलावा भी कुछ भक्त तन से अपनी सेवाएं देते है। दड़िया महाराज मण्डल में अपनी सेवाएं देने वालो में कैलाश व्यास,कांतिलाल कच्छावा,चेनाराम गोदारा,रामेश्वर जी गोदारा,देवेंद्रप्रकाश व्यास,चंद्रप्रकाश,सूर्यप्रकाश व्यास, आदित्य आचार्य, दीपक,अमित,सुमित,महेंद्र रंगा,हेशिव रंगा,हरिरतन पुरोहित,शिवरतन,मनीष,शरद बिस्सा, यादवेंदर, कालूराम रंगा,चांद रतन पुरोहित,बृजगोपाल बिस्सा,कुणाल व्यास,सुधांशू व्यास,अनिरूद् व्यास,अंशुमान व्यास,पदम, रवि आचार्य, भानू आचार्य आदि शामिल हैं।