राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसकेआरएयू में खेल गतिविधियां, विद्यार्थियों ने लिया फिटनेस का संकल्प
RNE Bikaner
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एसकेआरएयू में शनिवार को खेल गतिविधियों आयोजित कर विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करने हेतु प्रेरित किया गया।
छात्र कल्याण निदेशक डॉ एच एल देशवाल ने विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास के लिए खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खेलों को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं ।
खेलकूद सचिव डॉ अशोक कुमार ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस का अभ्यास किया गया। उन्होंने बताया कि
विश्वविद्यालय द्वारा "एक घंटा खेल के मैदान में" की भावना को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।