बीकानेर में 11–14 अप्रैल तक राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
RNE Bikaner.
बीकानेर जिमनेस्टीक एसोशिएशन के सचिव प्रदीप सिंह ने जानकारी दी है कि राजस्थान राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य भर से विभिन्न जिलों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगे राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में करेंगे, जिससे जिले एवं राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया 2/4/26 से 3/4/26 तक शाला क्रीड़ा संगम न 1. फोर्ट स्कूल में जिला प्रतियोगिता के द्वारा किया जाएगा
जिला जिम्नास्टिक्स संघ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
उन्होंने खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में सहयोग दें।
यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करेगी, बल्कि Bikaner को राज्य स्तरीय खेल गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी स्थापित करेगी।