श्रीजी ग्रुप की ओर से शिव-पार्वती भवन में आयोजित भक्तमाल रास कथा में किया सम्मान
RNE Bikaner
बीकानेर। श्रीजी ग्रुप की ओर से शिव-पार्वती भवन में आयोजित भक्तमाल रास कथा के दौरान श्रीधाम बरसाना के हनुमान बाबा महाराज ने क्यूबेशन फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर एवं भामाशाह चंद्रेश हर्ष को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर हनुमान बाबा महाराज ने दुपट्टा, माला एवं श्रीफल भेंट कर हर्ष का सम्मान किया।
हनुमान बाबा महाराज ने भामाशाह चंद्रेश हर्ष के धर्म-अध्यात्म और सनातन संस्कृति से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे पिछले कई वर्षों से सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार से जुड़े आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। साथ ही फाउंडेशन के माध्यम से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह धार्मिक और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण है।
इस अवसर पर चंद्रेश हर्ष ने हनुमान बाबा महाराज का बीकानेर की छोटी काशी के धर्मप्रेमियों की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों को सफल बनाने में सहयोगी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।