शहर व देहात कांग्रेस अध्यक्ष मिले विधायक सुशीला डूडी से, दोनों ने संगठन को लेकर की विधायक के साथ चर्चा
Nov 29, 2025, 13:15 IST
RNE Network.
संगठन सृजन अभियान के तहत नये मनोनीत शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल व फिर से देहात कांग्रेस अध्यक्ष बने बिसनाराम सियाग ने नोखा विधायक व किसान केशरी रामेश्वर डूडी की धर्मपत्नी सुशीला डूडी से मुलाकात की।
विधायक सुशीला डूडी ने दोनों को नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी। देहात व शहर संगठन को लेकर चर्चा भी की। देहात अध्यक्ष बिसनाराम सियाग को डूडी गुट का ही माना जाता है।