{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर में शहर व देहात कांग्रेस का पैदल मार्च आज, 12.30 बजे गांधी पार्क से शुरू होगा कांग्रेस का पैदल मार्च

 

RNE Bikaner.

केंद्र सरकार के मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में आज कांग्रेस देश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। बीकानेर में भी देहात व शहर कांग्रेस आज पैदल मार्च कर विरोध जतायेगी। यह पैदल मार्च केंद्रीय नेतृत्त्व के निर्देश पर निकाला जा रहा है।
 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल व देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिसनाराम सियाग के अनुसार गांधी पार्क से दोपहर 12.30 बजे मार्च रवाना होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। कलेक्ट्री पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।  जिसमें कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।