{"vars":{"id": "127470:4976"}}

डाभी अमावस्या से पहले शुरू हुए आयोजन 19 सितंबर तक चलेंगे, 6 सितंबर को खास मंगल पाठ, जानिए क्या-क्या होगा
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

डाभी अमावस्या के पर्व को लेकर श्री मां सती माता मंदिर, हाडीकुंडी बगेची में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी है। 19 अगस्त से शुरू हुए ये आयोजन 19 सितंबर 2026 तक चलेंगे। इस बीच 6 सितंबर को विशेष रूप से 69वें सामूहिक मंगल पाठ, जसवंत जी जन्मोत्सव और मीठो चरखो उत्सव सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्री मां सती माता मंगल पाठ समिति की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला रहेगी। घर-घर से भोग, ज्योत प्रज्वलन, मंगल पाठ, दीपमालिका, महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन होगा। बम्पर लक्की ड्रॉ और खजाना पोटली भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

6 सितंबर को यह रहेगा खास कार्यक्रम

सुबह 9:15 बजे श्री गणेश पूजन के साथ कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके बाद पंचामृत अभिषेक,  श्रृंगार एवं पूजन,  मीठो चरखो उत्सव एवं भोग, ज्योत प्रज्वलन, 69वां सामूहिक मंगल पाठ, मीठो चरखो प्रसाद, बम्पर लक्की ड्रॉ, जसवंत जी जन्मोत्सव, दीपमालिका, महाआरती एवं महाप्रसाद के आयोजन होंगे। 

अग्रवाल समाज का आयोजन : 

समिति के अनुसार आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम श्री अग्रवाल समाज बीकानेर का सामाजिक आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए बुलाकीदासजी, राजेंद्र जी (राजू बाबू), मनोज कुमार गोयल, दीपक अग्रवाल (बीकाजी ग्रुप), श्री भगवानजी, केदारनाथ जी (जय भारत) और राम निवास जी सहित समाज के अनेक लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।